परिचय
यह
बरसात का मौसम किसान भाइयों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फसलों को भरपूर पानी
मिलता है, वहीं नई फसलों के उत्पादन और रोपण के लिए भी यह सही समय होता है।
हालाँकि कुछ फसलों में ज़्यादा पानी नुकसानदायक हो
सकता है, लेकिन कई फसलों में बारिश का पानी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में किसान
आगामी अगस्त महीने में ऐसी फसलें बो सकते हैं जो सब्जियों की श्रेणी में आती हैं।
लेकिन
हम किचन गार्डनिंग की बात कर रहे हैं। जिस तरह जुलाई में टमाटर, हरी मिर्च और धनिया
की खेती की जाती है, उसी तरह अगस्त में गाजर, शलजम, फूलगोभी, चौलाई, पालक, धनिया आदि
की फसलें बोई जा सकती हैं।
बारिश
के मौसम में सब्जियों का दोहरा लाभ
वर्षा
ऋतु सब्जियों की खेती के लिए बहुत अनुकूल होती है। इस दौरान -
1.
खेत में अलग से सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती, वर्षा से ही पर्याप्त नमी मिल जाती है।
• मिट्टी
की नमी और तापमान इसके लिए अनुकूल होते हैं, इसलिए मिट्टी में पर्याप्त नमी होने से
पौध रोपण आसानी से हो जाता है।
• बीज
जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं। पौधों को भरपूर पानी और प्राकृतिक
खाद (सड़े हुए पत्ते आदि) मिलते हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं।इस
मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्ज़ियाँ 🌱
1.
गाजर
(Carrot)
- बोआई का समय: जुलाई से अगस्त
- गाजर 80-90 दिन में तैय्यार हो जाता है..
- अनमोल मौसम में अच्छा प्रोडक्ट होता है.
2.
शलजम
(Turnip)
- इसकी बोआई का समय: जुलाई से सितंबर
- शलजम 50 से 60 दिन में तैयार हो जाता है।
- लाभ: कम समय में खाने को मिल जाता है
3.
फूलगोभी
(Cauliflower)
- रोपाई: अगस्त से सितंबर
- फुलगोभी 90 से 100 दिन में तैय्यार हो जाती है.
- फूलगोभी की पौध की सजावट और छायादार जगह पर तैयार करें।
4.
पालक
(Spinach)
- इसकी पलक की बोआई पूरे साल संभव है लेकिन बैटरी में तेजी से बढ़ती है।
- इसकी पहली कटिंग 25 से 30 दिन में कर सकते हैं .यह काटने के बाद फिर से उग जाता है और दो से तीन बार काट कर प्रयोग कर सकते हैं। .
- इसकी हरी पत्तेदार सब्जी बहुत ही बढ़िया होती है।
5.
धनिया
(Coriander)
- बोआई: जुलाई से सितंबर
- पहली फसल: 35 से 40 दिन में।
- हरी पत्तियों और बीज दोनों का लाभ।
6.
चौलाई
(Amaranthus)
- बोआई: जुलाई से अगस्त
- कटाई: 25 से 30 दिन बाद
- कम मेहनत में ज़्यादा उत्पादन।
इसके अलावा कुछ अन्य सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं, उनका विवरण नीचे ग्रुप में दिया जा रहा है।
- पत्तेदार सब्ज़ियाँ (Leafy Vegetables)
- पालक
- मेथी
- सरसों (हरी भाजी के लिए)
- धनिया
- चौलाई
- बथुआ (सितंबर से शुरू)
- भिंडी
- लौकी
- तोरई
- करेला
- कद्दू
- बरबटी (लोबिया/झाड़ वाली सेम)
- टमाटर (सितंबर से रोपाई शुरू)
- बैंगन (सितंबर से पौध तैयार करके रोपाई)
- मिर्च (सितंबर से पौध तैयार करके रोपाई)
- मूली (सितंबर से)
- गाजर (सितंबर के अंत से)
- चुकंदर
- शलजम (सितंबर से)
- हरी मटर (सितंबर के आख़िर से बुआई)
Thankyou,this is very informative and helpful.
जवाब देंहटाएंWe all need such learning!!
थैंक्स
हटाएं"बहुत उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त हुईं — घर की सब्ज़ियाँ आसान तरीकों से स्वयं भी उगाई जा सकती हैं ये इस ब्लॉग को पढ़कर महसूस हुआ ।
जवाब देंहटाएंAti sunder
जवाब देंहटाएंAti sunder
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएं